Home Uncategorized ग्वालटोली में छापा, घरेलू सिलिंडर से कमर्शियल में गैस भरकर बेचने का...

ग्वालटोली में छापा, घरेलू सिलिंडर से कमर्शियल में गैस भरकर बेचने का खुलासा

गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल उजागर, 46 सिलिंडर बरामद

सवांददाता – सुनील तिवारी

कानपुर: गैस की किल्लत के बीच सिलिंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्वालटोली क्षेत्र में जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से खाली और भरे मिलाकर कुल 46 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कर्नलगंज खाद्य क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक अपराजिता सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर टीम ने ग्वालटोली निवासी इकबाल के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कमर्शियल गैस के आठ खाली और नौ भरे सिलिंडर बरामद हुए, जबकि घरेलू गैस के आठ खाली और 21 भरे सिलिंडर भी मौके से मिले।छापेमारी के दौरान छह रिफिलर और एक धर्मकांटा भी बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित घरेलू गैस सिलिंडरों से कमर्शियल सिलिंडरों में गैस भरकर उन्हें अधिक कीमत पर बेच रहा था। इससे न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी।इस संबंध में अमित चौरसिया, एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बिंदु

  • कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा।
  • जिला पूर्ति विभाग की छापेमारी में 46 गैस सिलिंडर बरामद।
  • बरामद सिलिंडरों में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलिंडर शामिल।
  • मौके से 6 रिफिलर और एक धर्मकांटा भी मिला।
  • आरोपित घरेलू सिलिंडर से कमर्शियल सिलिंडर में गैस भरकर महंगे दामों पर बेच रहा था।
  • पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज।
  • पुलिस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here