पुलिस आयुक्त ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा।

सवांददाता -सुनील तिवारी

कानपुर नगर में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शनिवार को प्रथम पाली के दौरान पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त कैलाशनाथ बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज, जीजीआईसी और बीएनएसडी इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की और कंट्रोल रूम का भी दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी।

मुख्य बिंदु

  • पुलिस आयुक्त ने पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
  • केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी गई।
  • परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश।
  • धिकारियों ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here