Home Uncategorized तेज रफ्तार डिफेंडर पलटी! विधायक के रिश्तेदार की दबंगई पर उठे सवाल...

तेज रफ्तार डिफेंडर पलटी! विधायक के रिश्तेदार की दबंगई पर उठे सवाल | सड़क पर हड़कंप

सवांददाता-सुनील तिवारी

कानपुर: तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। नजीराबाद थाना क्षेत्र में जेके मंदिर के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार डिफेंडर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में तीन लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। चालक को मामूली चोट आई जबकि अन्य दो लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार डिफेंडर कार रास्ते में पड़े पत्थर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाहन जीआरटी रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है। वहीं यह भी सामने आया है कि कार किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के रिश्तेदार की बताई जा रही है और इसे जय तिवारी नाम का युवक चला रहा था। घटना के बाद गाड़ी को मौके से हटा दिया गया।जानकारी के मुताबिक इस वाहन पर पहले भी 8 नवंबर 2025 को राजस्थान में तेज रफ्तार चलाने पर 1000 रुपये का चालान किया गया था, जो अभी तक लंबित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्ता से जुड़े लोगों के रिश्तेदार होने के चलते कई बार सड़कों पर नियमों की अनदेखी की जाती है और कार्रवाई भी नहीं हो पाती।
घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा रही कि आखिर कब तक रसूखदारों के रिश्तेदार सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर आम लोगों की जान जोखिम में डालते रहेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here