Home Crime प्रयागराज में नकली नोट फैक्ट्री का पर्दाफाशप्रयागराज में नकली नोट फैक्ट्री का...

प्रयागराज में नकली नोट फैक्ट्री का पर्दाफाशप्रयागराज में नकली नोट फैक्ट्री का पर्दाफाश

1.18 लाख के फर्जी नोट, कार-बाइक और प्रिंटिंग सेटअप बरामद, सरगना फरार

ब्यूरो चीफ -पवन मिश्रा

प्रयागराज: में पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गंगानगर पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 1,18,300 रुपये के नकली नोट, एक कार, एक बाइक और नोट छापने का पूरा सेटअप बरामद किया गया है।

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सरायइनायत थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार रात हबूसा मोड़ के पास चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में भदोही और देवरिया जिलों के युवक शामिल हैं, जो 500 और 100 रुपये के नकली नोट बाजार में खपा रहे थे।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का नेटवर्क वाराणसी समेत कई जिलों तक फैला हुआ था।

देवरिया में एक किराए के कमरे में लैपटॉप, प्रिंटर और विशेष पेपर की मदद से नकली नोट छापे जाते थे, जिन्हें 40-50 फीसदी कमीशन पर बाजार में सप्लाई किया जाता था।पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना विवेक यादव है, जो पहले जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है और फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here