हिंदू नव वर्ष पर लखनऊ में निकली भव्य महारैली, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हजारों श्रद्धालुओं के साथ शांतिपूर्ण निकली ऐतिहासिक रैली

सवांददाता-महेश कुमार

लखनऊ: हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर सनातन हिंदू महासभा द्वारा लखनऊ में एक भव्य एवं ऐतिहासिक महारैली का सफल आयोजन किया गया यह आयोजन केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि सनातन संस्कृति सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का विराट प्रदर्शन रहा जिसने पूरे शहर को धर्ममय वातावरण में सराबोर और कर दिया। इस महा रैली का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव शुक्ला ने किया उनके मार्गदर्शन में यह यात्रा हुसडिया से प्रारंभ होकर पत्रकार पुरम होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु युवा महिलाएं एवं बुजुर्गों की सहभागिता ने इस जन आस्था का अद्भुत संगम बना दिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला जहां जय श्री राम , हर हर महादेव एवं सनातन धर्म की जय के उद्घोषों से वातावरण गूंज उठा स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी जिनमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी आकाश सिंह एवं प्रवक्ता राज त्रिपाठी समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने इस आयोजन को सनातन परंपराओं के प्रचार प्रसार एवं नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

महा रैली की एक विशेष उपलब्धि इसका उत्कृष्ट अनुशासन एवं व्यवस्थापन रहा इस सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों का सराहनीय योगदान रहा सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक सभी पहलुओं पर प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ कार्य किया जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था के चलते आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं भी पूरी तरह सक्रिय रही जिससे यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने पुलिस एवं प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की महा रैली के दौरान प्रतिभागियों में अपार उत्साह एवं आस्था देखने को मिली युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया वहीं महिलाओं ने भजन एवं धार्मिक गीतों के माध्यम से वातावरण को और अधिक भक्ति में बना दिया।

संबोधन

राष्ट्रीय अध्यक्ष लव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की सनातन धर्म विश्व की सबसे प्राचीन एवं समृद्ध परंपरा है जिसकी रक्षा एवं समर्थन करना हम सभी का कर्तव्य है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता सद्भाव एवं संस्कृत जागरूकता को सुदृढ़ करते हैं उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह सनातन मूल्यों को अपने जीवन में अपना कर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करें यह महा रैली इस बात का सशक्त प्रमाण है कि जब समाज एकजुट होता है तो वह अपनी संस्कृत एवं पहचान को और अधिक सुदृढ़ रूप में प्रस्तुत करता है हिंदू नव वर्ष के इस पावन अवसर पर आयोजित यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक गौरव का भी संदेश रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here