ब्यूरो चीफ मोहम्मद हिफजान
थाना नजीबाबाद पुलिस टीम द्वारा ठगी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तगण को मय ठगे गये 01 जोड़ी पीली धातु लेडीज कुण्डल सहित किया गिरफ्तार संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.03.2026को वादनी श्रीमति उर्मिला चौहान पत्नी रामकुमार चौहान नि० ग्राम रामपुर बनवारी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर ने तहरीरी सूचना उपलब्ध करायी कि मैं समय लगभग 14.15 बजे अपनी दोस्त के घर से आ रही थी तभी मोटाआम तिराह के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से कानो के कुण्डल व 211/- रूपये ठग लिये उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वादनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०स०-124/2026 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 303(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। कार्यवाही दिनांक 20.03.2026 को थाना नजीबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण 1. रियाज अहमद उर्फ भूरा पुत्र फय्याज अहमद निवासी नई बस्ती कलियर शरीफ थाना पीर कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड 2. ताहिर पुत्र कुतुब खाँ निवासी मौ० त्यागी मस्जिद चक्की के सामने थाना पीर कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड को आजाद चौक से मोटाआम की तरफ धनी ज्वैलर्स के खाली पडे प्लाट के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्तगण के कब्जे से एक जोडी कान के लेडीज कुण्डल पीली धातु बरामद हुए। तथा उक्त अभियोग में अभियुक्तगण 1. रियाज अहमद उर्फ भूरा पुत्र फय्याज अहमद निवासी नई बस्ती कलियर शरीफ थाना पीर कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड 2. ताहिर पुत्र कुतुब खाँ निवासी मौ० त्यागी मस्जिद चक्की के सामने थाना पीर कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड का नाम प्रकाश में आया तथा माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई पूछताछ का विवरण- पकड़े गये अभियुक्तगण से पूछताछ की तो बताया कि दिनांक 17.03.2026 को समय करीब 02.00/02.30 बजे दिन मे हम दोनो मोटाआम पर खडे थे तभी हमे एक बुजुर्ग महिला आती हुई दिखाई दी थी। हम दोनो ने उसे कहा था कि तेरा भाग्य तुझसे रूठा हुआ है। अगर अपना भाग्य चमकाना चाहती है तो हम जो कह रहे है वह करो और हमने उसके कानो के कुन्डल व 211 रूपये ले लिये थे और उसे कहा था कि आप 52 कदम चल कर आओ तो आपका भाग्य चमकेगा। जब वो महिला वहाँ से 52 कदम चलने गयी थी तो हम दोनो उसके दोनो कुन्डल व 211 रूपये चोरी करके वहाँ से भाग गये थे। आपने जो कुन्डल हमसे बरामद किये है ये दोनोवही कुन्डल है जो हमने उस बुजुर्ग महिला से धोखाधडी कर चोरी किये थे। हम दोनो ने एक एक कुन्डल आपस मे बांट लिया था। चोरी किये गये पैसे हम दोनो ने खर्च कर दिये है। आज हम दोनो के पास पैसे खत्म हो गये थे तो हम दोनो इन कुन्डलो को बेचने की फिराक में थे कि आपने हमे पकड लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- रियाज अहमद उर्फ भूरा पुत्र फय्याज अहमद निवासी नई बस्ती कलियर शरीफ थाना पीर कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड उम्र करीब 51 वर्ष
- ताहिर पुत्र कुतुब खाँ निवासी मौ० त्यागी मस्जिद चक्की के सामने थाना पीर कलियर जनपद हरिद्वार
उत्तराखण्ड उम्र करीब 60 वर्ष
बरामदगी का विवरण- एक जोडी कान के लेडीज कुण्डल पीली धातु
अपराधिक इतिहास- रियाज अहमद उर्फ भूरा पुत्र फय्याज अहमद निवासी नई बस्ती कलियर शरीफ थाना पीर
कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड
1.मु0अ0स0-124/2026 धारा 318(4)/303(2)/317(2) बीएनएस थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर
अपराधिक इतिहास- ताहिर पुत्र कुतुब खाँ निवासी मौ० त्यागी मस्जिद चक्की के सामने थाना पीर कलियर
जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड - मु0अ0स0-124/2026 धारा 318(4)/303(2)/317(2) बीएनएस थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर
घटना का अनावरण करने वाली टीम का विवरण – - प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
2.30नि0 सौरभ सिंह थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर। - हे0का0 453 नेत्रपाल राठी थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर
4.हे0का0 134 सौरभ कुमार थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर - का0 236 रोहित थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
- का0 1580 ललित थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।

















