लव मैरिज से नाराज ससुर का खौफनाक कदम, दामाद की हत्या

अधिवक्ता समेत 5 हिरासत में, साजिश और विवाद दोनों एंगल पर जांच

यूपी क्राइम अलर्ट न्यूज़ ब्यूरो

लखनऊ: आशियाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसे ‘ऑनर किलिंग’ से जोड़कर देखा जा रहा है। सेक्टर-आई स्थित एक घर के बरामदे में 32 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव के रूप में हुई है, जिन्होंने चार साल पहले अधिवक्ता तीरथ राज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि ससुर इस शादी से नाराज थे और लंबे समय से दोनों के बीच तनाव चल रहा था।मंगलवार को पत्नी के कहने पर विष्णु अपनी ससुराल पहुंचे थे। रात करीब 10:30 बजे किसी बात को लेकर उनका ससुर से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में तीरथ राज सिंह ने चारपाई का पाया उठाकर विष्णु के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साक्षी भी इस दौरान घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विक्रांत वीर (डीसीपी मध्य) और एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अधिवक्ता तीरथ राज सिंह और उनकी चार बेटियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या अचानक हुए विवाद का नतीजा। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम विवाह को लेकर समाज में मौजूद कट्टर सोच और उससे उपजी हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here