सवाददाता- सुनील तिवारी
कानपुर: चर्चित अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की अग्रिम विवेचना में पुलिस ने उनकी बहू रेखा वर्मा को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के चार-पांच माह बाद रेखा वर्मा के खाते से आरोपी राजबहादुर और उसके परिजनों के खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। संदिग्ध लेनदेन और सुपारी किलर की पहचान के आधार पर पुलिस ने रेखा वर्मा पर हत्या की साजिश रचने की धाराएं लगाकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस पूछताछ में सुपारी लेने के आरोपी अंकित यादव से रेखा वर्मा का आमना-सामना कराया गया। अंकित ने बताया कि बयाने के तौर पर 50 हजार रुपये देने के समय रेखा वर्मा रामखिलावन के साथ कार में आई थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिलनियाज और अंकित यादव के बीच वायरल हुए ऑडियो में एक महिला का जिक्र था, जिसे मटका तिराहे पर 50 हजार रुपये देने की बात कही जा रही थी। पुलिस को शक है कि वही महिला रेखा वर्मा है, जिसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2021 को नवाबगंज के ख्योरा क्षेत्र में अधिवक्ता राजाराम वर्मा की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले रामखिलावन, अंकित यादव, दिलनियाज और रोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब जांच में रेखा वर्मा की कॉल डिटेल से भी कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार उसने एक संदिग्ध नंबर पर करीब 78 हजार सेकेंड तक बातचीत की है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
मुख्य बिंदु
- हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कानपुर के चर्चित अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने उनकी बहू रेखा वर्मा को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया।
- डेढ़ करोड़ का ट्रांजेक्शन: जांच में सामने आया कि रेखा वर्मा के खाते से आरोपी राजबहादुर और उसके परिजनों के खातों में करीब 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
- सुपारी किलिंग का शक: पुलिस ने हत्या की साजिश रचने और सुपारी देने के आरोप में रेखा वर्मा पर धाराएं लगाई हैं।
- आमना-सामना कराया: सुपारी लेने के आरोपी अंकित यादव से रेखा वर्मा का आमना-सामना कराया गया, जिसमें कई अहम जानकारी मिली।
- वायरल ऑडियो से सुराग: दिलनियाज और अंकित यादव के बीच वायरल ऑडियो में एक महिला को 50 हजार रुपये देने की बात सामने आई थी।
- कॉल डिटेल से खुलासा: रेखा वर्मा ने एक संदिग्ध नंबर पर करीब 78 हजार सेकेंड तक बातचीत की थी।
- 2021 में हुई थी हत्या: 22 दिसंबर 2021 को नवाबगंज के ख्योरा क्षेत्र में अधिवक्ता राजाराम वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- कोर्ट ने भेजा जेल: पुलिस ने रेखा वर्मा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
















