मुख्य संवाददाता
कानपुर: यशोदा नगर स्थित मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण पाठक (एमएलसी) और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयराम, सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर (यूपी कोऑपरेटिव, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 7 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कव्वाली, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य और पुराने फिल्मी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और बच्चों की प्रतिभा का भरपूर आनंद लिया।
विद्यालय के फाउंडर मान सर ने बताया कि स्कूल के डायरेक्टर पी. स्क्वायर ने लगभग 35 वर्षों की मेहनत और समर्पण से क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उन्हें बेहतर मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पी. स्क्वायर ने एक छोटे से कोचिंग सेंटर से शिक्षण कार्य की शुरुआत की थी और आज उनकी मेहनत का परिणाम है कि मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल का नाम पूरे यशोदा नगर क्षेत्र में पहचान बना चुका है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, शैक्षणिक नवाचारों और साइंस प्रोजेक्ट्स की भी चर्चा की गई। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर शैक्षणिक टूर और रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चे अपने ज्ञान और कौशल को नई दिशा दे सकें।समारोह के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य बिंदु
- कानपुर के यशोदा नगर स्थित मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय 2026’ का आयोजन।
- मुख्य अतिथि: एमएलसी अरुण पाठक और विशिष्ट अतिथि जयराम (सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर, यूपी कोऑपरेटिव)।
- गणेश वंदना से शुरुआत: कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- रंगारंग प्रस्तुतियां: छात्रों ने कव्वाली, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य और पुराने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति दी।
- दर्शकों की खूब तालियां: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
- 35 वर्षों की मेहनत: विद्यालय के डायरेक्टर पी. स्क्वायर ने छोटे कोचिंग सेंटर से शुरुआत कर स्कूल को पहचान दिलाई।
- शैक्षणिक गतिविधियों पर जोर: स्कूल में साइंस प्रोजेक्ट, शैक्षणिक टूर और रचनात्मक गतिविधियां भी कराई जाती हैं।
- अतिथियों की सराहना: अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

















