एयर स्ट्राइक से काबुल दहला, अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता, हालात और बिगड़ने के आसार

यूपी क्राइम अलर्ट न्यूज़ ब्यूरो

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों देशों के बीच बीते कई दिनों से लगातार हमले और जवाबी हमले हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ती जा रही है।
अफगानिस्तान की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि सोमवार देर रात काबुल में एक अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की गई। इस हमले में 400 लोगों की मौत और करीब 250 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। अफगान प्रशासन के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत के मुताबिक, हमले में इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और बचाव दल मलबे से शव निकालने में जुटे हैं।हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पाक अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने किसी भी नागरिक स्थल या अस्पताल को निशाना नहीं बनाया और उनके हमले सीमावर्ती क्षेत्रों तक सीमित थे।दोनों देशों के बीच यह तनाव नया नहीं है, लेकिन हाल के हमलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है।अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले पर नाराजगी जताई और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं संभले, तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र में बड़े संकट का रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here