गैस रिसाव से लखनऊ-अयोध्या हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे

18 घंटे से जारी गैस रिसाव, बंथरा प्लांट की एक्सपर्ट टीम मौके पर तैनात

सवांददाता-महेश कुमार

लखनऊ: लखनऊ-अयोध्या मुख्य हाईवे पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव ने हालात को भयावह बना दिया है। करीब 18 घंटे से जारी इस लीकेज के चलते पूरे हाईवे को बंद करना पड़ा, जिससे लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजारों वाहन रातभर जाम में फंसे रहे, जबकि अयोध्या और गोरखपुर रूट पर भी हालात बिगड़ गए हैं।घटना बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास बुधवार शाम करीब छह बजे हुई, जब नेपाल जा रहा एक एलपीजी टैंकर अचानक लीक होने लगा। गैस के तेज रिसाव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय स्तर पर लीकेज रोकने की कोशिशें की गईं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ के बंथरा स्थित प्लांट से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया है। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे के दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है और कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। हालांकि,लगातार रिसाव के कारण खतरा बना हुआ है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here