क्रिकेटर पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप! मॉडल पत्नी पहुंची कोर्ट

सवांददाता-सुनील तिवारी

कानपुर: फीलखाना निवासी मॉडल गरिमा तिवारी ने अपने पति और आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी अमित मिश्रा समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकांत मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद स्वाती मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।परिवाद के अनुसार, गरिमा की शादी 26 अप्रैल 2021 को रेलबाजार क्षेत्र के मीरपुर कैंट निवासी अमित मिश्रा से कानपुर क्लब में हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने दहेज में होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग की थी। काफी मिन्नतों के बाद ढाई लाख रुपये देने पर विदाई हुई, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। गरिमा का आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, मॉडलिंग से मिलने वाली कमाई भी जबरन छीन लेता था और दूसरी लड़कियों से फोन व सोशल मीडिया पर अशोभनीय बातचीत करता था। लगातार प्रताड़ना के चलते वह अवसाद में चली गई और मॉडलिंग का काम भी छूट गया।गरिमा ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन समय रहते अस्पताल पहुंचने से जान बच गई। मार्च 2024 में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी के मुताबिक गरिमा ने पहले फीलखाना थाने में शिकायत दी और वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र भेजे, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट में परिवाद दाखिल करना पड़ा। इससे पहले भी वह घरेलू हिंसा और भरण-पोषण को लेकर मुकदमे दायर कर चुकी हैं। कोर्ट में दाखिल परिवाद पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here