UTTAR PRADESH/ BJP / POLITICS UP की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। BJP की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज STATE PRESIDENT पंकज चौधरी CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे, जिसे आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से लंबित _CABINET_ विस्तार पर अब फैसला जल्द हो सकता है। इस फेरबदल में कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि कुछ मौजूदा MINISTERS के विभाग बदले जा सकते हैं। साथ ही कुछ प्रभावशाली नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने की भी चर्चा है।
जानकारी यह भी है कि रविवार को BJP के NATIONAL महासचिव विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वह CM YOGI और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से अलग-अलग बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर मंथन होगा। बैठक के बाद पंकज चौधरी के दिल्ली रवाना होने की संभावना है, जहां वह केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा करेंगे। पार्टी आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश की नई टीम का ऐलान किया जा सकता है। BJP किसी भी स्तर पर नेताओं की नाराजगी से बचते हुए चुनावी तैयारियों को मजबूत करना चाहती है।
