upcrimealertnews.com

वाराणसी में गंगा पर पार्टी, मांसाहार के आरोप में 14 गिरफ्तार

यूपी क्राइम अलर्ट न्यूज़ ब्यूरो

वाराणसी: वाराणसी की पवित्र गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वीडियो में कुछ लोग गंगा के बीच नाव पर बैठकर इफ्तार करते और मांसाहार, खासकर चिकन बिरयानी का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि खाने के बाद उसके अवशेष भी गंगा में फेंके गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने और जल प्रदूषण का मामला बन गया।मामले का संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और जल प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है और इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। पुलिस ने जिस नाव पर यह आयोजन हुआ, उसकी भी पहचान कर ली है और अब नाव मालिक व चालक के खिलाफ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।विजय प्रताप सिंह (एसीपी कोतवाली) के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version