महिला ने महज 6 सेकेंड में आरोपी को 9 थप्पड़ जड़ दिए।

35 लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

सवांददाता – सुनील तिवारी

कानपुर में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी को एक महिला द्वारा सरेआम थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी को महज छह सेकेंड में नौ थप्पड़ जड़ दिए।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में लोगों ने आरोपी को पकड़कर चकेरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार ओमपुरवा निवासी आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया पर करीब 35 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है।पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने लोन दिलाने, प्लॉट और मकान दिलाने के नाम पर लोगों से आठ से 15 लाख रुपये तक ऐंठ लिए। लंबे समय तक कोई लाभ न मिलने पर जब लोगों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।शनिवार शाम आरोपी कार से सनिगवां क्षेत्र में मिला तो पीड़ितों ने उसे रोककर अपने पैसे मांगे। आरोप है कि वह नशे में था और लोगों से अभद्रता करने लगा।

इसी दौरान एक महिला कार में घुस गई और गुस्से में उसे लगातार नौ थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। इस पर पीड़ितों ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस आयुक्त से शिकायत करेंगे। वहीं थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु

  • कानपुर में ठगी के आरोपी को महिला ने सरेआम थप्पड़ मार दिए।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया पर करीब 35 लोगों से दो करोड़ रुपये ठगने का आरोप।
  • लोन, प्लॉट और मकान दिलाने के नाम पर 8 से 15 लाख रुपये तक लिए गए।
  • पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने लोगों से अभद्रता और धमकी दी।
  • गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर चकेरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
  • पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here