गौ-तस्करों पर वाहन से कुचलकर हत्या का आरोप

यूपी क्राइम अलर्ट न्यूज़ ब्यूरो

मथुरा: मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौ-रक्षक चंद्रशेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें वाहन से कुचलकर मार डाला, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया।घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर को इलाके में गौ-तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ आरोपियों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियां चलानी पड़ीं।प्रदर्शन के चलते दिल्ली-आगरा हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में कई वाहन फंसे रहे, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। उग्र भीड़ ने एडीएम प्रशासन की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

  • मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ चंद्रशेखर की मौत के बाद बवाल
  • कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर इलाके की घटना
  • गौ-तस्करी की सूचना पर आरोपियों का पीछा करते समय हादसा
  • घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने किया विरोध प्रदर्शन
  • दिल्ली-आगरा हाईवे पर लगाया गया जाम, यातायात बाधित
  • भीड़ द्वारा पथराव, स्थिति हुई तनावपूर्ण
  • पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रबर बुलेट चलाई
  • एडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई
  • जाम में कई वाहन फंसे, विदेशी नागरिक भी प्रभावित
  • मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
  • मामले की जांच जारी, प्रशासन अलर्ट मोड में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here