गोरखपुर में दिनदहाड़े मर्डर, यूपी की सियासत में मचा बवाल

गोरखपुर में दिनदहाड़े मर्डर, अखिलेश का वार—‘लॉ एंड ऑर्डर को गोली

यूपी क्राइम अलर्ट न्यूज़ ब्यूरो

लखनऊ: गोरखपुर के बरगदवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के नेता राजकुमार चौहान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। घर से करीब 300 मीटर दूर एक बगीचे में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े और उनकी वहीं मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।इस हत्याकांड को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here