upcrimealertnews.com

गैस के लिए हाहाकार! कानपुर में एजेंसियों पर भीड़, पुलिस ने संभाली स्थिति

सवांददाता प्रीति तिवारी

कानपुर: शहर में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह से ही कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। बुकिंग के बावजूद सिलिंडर न मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ स्थानों पर हंगामे की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर पहुंचकर माइक से अनाउंसमेंट करते हुए लाइन लगवाकर सिलिंडरों का वितरण कराना पड़ा।नजीराबाद थाना क्षेत्र में जेके मंदिर के पास स्थित एजेंसी पर सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई थी। सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।

इस दौरान एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके और अर्चना सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर व्यवस्था बहाल कराई।गैस संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। नारायनपुर निवासी रिंकू तिवारी ने कहा कि होली से पहले से सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरसौल निवासी बबलू के अनुसार पिछले 15 दिनों से गैस न मिलने के कारण घर में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।प्रशासन ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारत गैस एजेंसी संचालक उमेश कुशवाहा के मुताबिक करीब पांच दिन बाद 350 सिलिंडरों की सप्लाई मिली है, जिनमें से 300 उपभोक्ताओं को वितरित किए जाएंगे। वहीं नौबस्ता स्थित प्रियंका इंडेन गैस एजेंसी में भी सुबह से ही सिलिंडर के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मुख्य बिंदु

Exit mobile version