गंगा मेला से पहले शहर सजने लगा, नेशनल एक्सप्रेस स्टॉल पर उमड़ी भीड़

संवाददाता -सुनील तिवारी

कानपुर: में गंगा मेला को लेकर सरसैया घाट से लेकर चेतना चौराहा तक प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। होली के बाद हजारों लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचते हैं, इसे देखते हुए घाट और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। खुले गड्ढों को बंद कराया जा रहा है, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया है और पिछले दो दिनों से लगातार फॉगिंग कराकर मच्छरों से बचाव की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही नालियों की सफाई कराकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सरसैया घाट के आसपास रज्जन बाबू पार्क हटिया से लेकर रंगों के ठेले वाले मार्ग तक सड़कों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि मेला देखने आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए करीब 200 सफाईकर्मियों की तैनाती की है। वहीं गंगा मेला के अवसर पर शहर के समाजसेवियों, पत्रकार संगठनों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत स्टॉल भी लगाए गए, जहां आपसी प्रेम, सौहार्द और मिलन का अनूठा माहौल देखने को मिला।इसी क्रम में हिंदी दैनिक नेशनल एक्सप्रेस के स्टॉल पर भी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कानपुर चीफ ब्यूरो व मुख्य संपादक डी.के. सिंह, कानपुर देहात से मुख्य संपादक उत्कर्ष सिंह, पत्रकार अमित पटेल, के.के. साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्टॉल पर अतिथियों के स्वागत के साथ गंगा मेला की खुशियां साझा की गईं और शहर में आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here