upcrimealertnews.com

कानपुर में बेजुबान पर हैवानियत: सोते कुत्ते को ईंट से कुचलकर मार डाला, वीडियो वायरल

सवाददाता- सुनील तिवारी

कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र का ही मिराज नाम के युवक ने सो रहे बेजुबान कुत्ते पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बेरहमी से मार डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने कुत्ते के सिर पर इतनी जोर से वार किए कि उसकी आंखें तक बाहर निकल आईं और वह काफी देर तक तड़पता रहा, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। वीडियो वायरल के बाद इस निर्मम घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोग तथा पशु प्रेमी बड़ी संख्या में कर्नलगंज थाने पहुंच गए।गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और लिखित तहरीर देकर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर को इतनी क्रूरता से मारने वाला युवक बेखौफ इलाके में घूम रहा है, जिससे लोगों में डर और गुस्सा दोनों है। उनका कहना है कि अगर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में हिंसा और क्रूरता को बढ़ावा मिलेगा। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि बेजुबान जानवरों पर अत्याचार करने वालों को सख्त संदेश मिल सके।

मुख्य बिंदु

Exit mobile version