ईद से पहले मेरठ पुलिस अलर्ट मोड में, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम।

मेरठ पुलिस ने ईद से पहले सख्त कदम उठाए, 200 से ज्यादा लोगों को रेड कार्ड नोटिस जारी। गंभीर स्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

यूपी क्राइम अलर्ट न्यूज़ ब्यूरो

मेरठ: ईद से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने, भीड़ को उकसाने और शहर में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में 200 से अधिक लोगों को चिन्हित कर रेड कार्ड नोटिस भेजा है। शुक्रवार से यह कार्रवाई शुरू की गई है और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।पुलिस ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड खंगालकर ऐसे लोगों की थानेवार सूची तैयार की है, जिन पर पहले भी माहौल खराब करने या विवाद खड़ा करने के आरोप लगे थे। इसी आधार पर इन लोगों को चेतावनी स्वरूप रेड कार्ड नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में किसी ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार रेड कार्ड नोटिस पाने वाले लोगों को चेताया गया है कि दोबारा सड़क पर नमाज पढ़ने, भीड़ को उकसाने या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई तो मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें थानेवार इन लोगों के घर जाकर नोटिस सौंप रही हैं।इस संबंध में आयुष विक्रम सिंह (एसपी सिटी, मेरठ) ने बताया कि सड़क पर नमाज पढ़ने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनका रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इन सभी को रेड कार्ड नोटिस देकर चेतावनी दी जा रही है कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई होगी।पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष ईद के मौके पर बैरिकेड तोड़ने और सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में रेलवे रोड थाना में करीब 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन मामलों में चिन्हित आरोपियों को भी इस कार्रवाई के दायरे में लाया गया है।इधर रमजान के महीने में शुक्रवार को जुमे की नमाज शहर की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की विशेष निगरानी रही। इस अवसर पर शाही ईदगाह मेरठ और शाही जामा मस्जिद मेरठ के कारी शफीक़ुर्रहमान कासमी ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में ही अदा करें और आपसी भाईचारा बनाए रखें।

मुख्य बिंदु

  • ईद से पहले मेरठ पुलिस अलर्ट मोड में, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम।
  • 200 से ज्यादा लोगों को रेड कार्ड नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई।
  • ये नोटिस ऐसे लोगों को दिए गए हैं जिनका पहले विवाद या शांति भंग से जुड़ा रिकॉर्ड रहा है।
  • शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ाई गई।
  • त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here